
Army Agniveer GD Admit Card 2025 OUT: अग्निवीर जीडी, ट्रेड्समैन भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, Direct Link https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx
अग्निवीर परीक्षा में अब 1600 मीटर की दौड़ के लिए चार कैटेगरी होंगी। इसके अनुसार, अलग-अलग पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। दौड़ के लिए उम्मीदवारोंको 30 सेकंड का अतिरिक्त समय मिलेगा, और अब 6 मिनट 15 सेकंड में दौड़ पूरी करने पर भी क्वालीफाई माना जाएगा।
यहां चार कैटेगरी हैं:
ग्रुप 1:
5 मिनट 30 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ने पर 60 अंक मिलेंगे।
ग्रुप 2:
5 मिनट 31 सेकंड से 5 मिनट 45 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ने पर 48 अंक मिलेंगे।
ग्रुप 3:
5 मिनट 46 सेकंड से 6 मिनट में 1.6 किमी दौड़ने पर 36 अंक मिलेंगे।
ग्रुप 4:
6 मिनट 1 सेकंड से 6 मिनट 15 सेकंड में 1.6 किमी दौड़ने पर 24 अंक मिलेंगे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड डाउनलोड करने की प्रक्रिया
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in पर जाएं।
- होमपेज पर Admit Card लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- एडमिट कार्ड स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा, जिसे आप डाउनलोड और प्रिंट कर सकते हैं।
किन कैटगिरी के लिए निकली है भर्ती
- अग्निवीर (जनरल ड्यूटी)
- अग्निवीर (तकनीकी)
- अग्निवीर क्लर्क
- अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं और 10वीं पास)
- नर्सिंग सहायक
- सिपाही फार्मा (Sepoy Pharma)
- सिपाही ड्रेसर (Sepoy Dresser)
- धार्मिक शिक्षक (Religious Teacher)
- हवलदार सर्वेयर (Havildar Surveyor)़
- महिला सैन्य पुलिस
- अन्य विशेष श्रेणियां
इंडियन आर्मी अग्निवीर भर्ती 2025 परीक्षा का पूरा शेड्यूल
पदनाम (Post) | परीक्षा तिथि (Exam Date) |
---|---|
अग्निवीर जनरल ड्यूटी (GD) | 30 जून – 03 जुलाई 2025 |
अग्निवीर ट्रेड्समैन | 03 – 04 जुलाई 2025 |
अग्निवीर टेक्निकल | 04 जुलाई 2025 |
अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) | 07 जुलाई 2025 |
अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस (WMP) | 07 जुलाई 2025 |
सोल्जर टेक्निकल (NA) | 08 जुलाई 2025 |
हवलदार एजुकेशन | 08 जुलाई 2025 |
सिपाही (फार्मासिस्ट) | 09 जुलाई 2025 |
जेसीओ धार्मिक शिक्षक (RT) | 09 जुलाई 2025 |
जेसीओ कैटरिंग | 09 जुलाई 2025 |
हवलदार सर्वेयर ऑटोमेटेड कार्टोग्राफर (SVY) | 09 जुलाई 2025 |
क्लर्क/SKT टाइपिंग टेस्ट | 10 जुलाई 2025 |
अगर किसी उम्मीदवार के एडमिट कार्ड में कोई गलती है तो उसे तुरंत शिकायत करनी चाहिए, जिससे वो गलती ठीक हो सके और वो अग्निवीर की भर्ती परीक्षा दे पाए।https://joinindianarmy.nic.in/Authentication.aspx click now…